Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

टीडीपी के इस विधायक पर महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पार्टी ने की सदस्यता खत्म

Telangana: टीडीपी ने पार्टी की महिला कार्यकर्ता की तरफ से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद सत्यवेदु विधायक कोनेती आदिमुलम की सदस्यता खत्म कर दी।

हैदराबाद के प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने धमकी दी है कि अगर उसने उसकी यौन इच्छाओं को पूरा नहीं किया तो वे उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएंगे। उसने दावा किया कि उसने पेन कैमरे का यूज करके विधायक की करतूतों के सुबूत रिकॉर्ड किए हैं।

उसने आरोप लगाया कि विधायक ने पहले भी उसी होटल में दो बार उसे ब्लैकमेल किया और रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो वो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। महिला के आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद टीडीपी ने आदिमुलम को निलंबित कर दिया और उन्हें पार्टी के मामलों से दूर रहने का निर्देश दिया।