Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

क्या किला बचाने में कामयाब होगी बीजेपी की ये तिकड़ी?

देश की सत्ता का फैसला उत्तर प्रदेश के रास्ते से गुजरता है, लेकिन यूपी की राजनीतिक दशा और दिशा पूर्वांचल से तय होती है. पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव अब पूर्वांचल में जाकर समाप्त होने जा रहा है. पूर्वांचल की 26 में से 13 सीट पर पहले ही चुनाव हो चुके हैं जबकि 13 सीटों पर 7वें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे. पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी का गृहक्षेत्र गोरखपुर पूर्वांचल में आता है.

मोदी-योगी की जोड़ी के आगे विपक्ष का कोई भी दांव अभी तक पूर्वांचल में सफल नहीं रहा है, लेकिन इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन ने बीजेपी के खिलाफ जातीय चक्रव्यूह रचा है. ऐसे में देखना होगा कि मोदी और योगी पूर्वांचल में अपने सियासी दबदबे को बनाए रख पाते हैं या नहीं?