Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मिथुन चक्रवर्ती क्या बंगाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

फिल्म एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे. अब लोकसभा चुनाव 2024 में उनके लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. शुक्रवार को कोलकाता में पत्रकारों के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब दिया. इसके अलावा आरएसएस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टिप्पणी के मद्देनजर उन्होंने उस संगठन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आरएसएस एक सकारात्मक शक्ति है.

क्या मिथुन चक्रवर्ती को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल जवाब में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह देने वाले हैं, लेने वाले नहीं. उन्होंने बताया कि वह उम्मीदवार नहीं हो रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि उन्होंने पहले उम्मीदवार बनने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक उम्मीदवार के तौर पर किसी केंद्र से बंध कर नहीं रहना चाहते हैं.