Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्या आज जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल?

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट आज उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को पिछली सुनवाई में केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने नियमित जमानत पर सीबीआई को नोटिस भेजा था. दिल्ली के सीएम ने सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को चुनौती दी है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को अरविंद केजरीवाल की सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी. साथ ही जमानत याचिका के लिए निचली अदालत जाने को कहा था.