Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

दिनेश शर्मा वाली सीट से क्या बीजेपी दारा सिंह चौहान को बनाएगी एमएलसी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई विधान परिषद की सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. 11 से 18 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 29 जनवरी को मतदान होगा. बीजेपी का इस सीट पर जीतना लगभग तय है, जिसके चलते सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि दिनेश शर्मा की जगह पार्टी किसे विधान परिषद भेजेगी.

एमएलसी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बीच समाजवादी पार्टी यानी सपा छोड़कर बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद से माना जा रहा है कि बीजेपी दारा सिंह चौहान को विधान परिषद के लिए अपना प्रत्याशी बना सकती है. दारा सिंह चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से विधायक चुने गए थे, लेकिन बीजेपी में आने के बाद उन्हें अपनी सदस्यता छोड़नी पड़ी. इसके बाद घोसी उपचुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी से हार का मुंह देखना पड़ा. यही वजह है कि अब दारा सिंह चौहान को एमएलसी बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है?