Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

FIFA वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे Cristiano Ronaldo? बहन ने किया बड़ा खुलासा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. पुर्तगाल ने आज राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले चरण (राउंड ऑफ 16) में प्रवेश किया. इस मैच से पहले कैटिया एवेरो ने अपने भाई रोनाल्डो के रिटायरमेंट की हिंट देकर सनसनी मचा दी. मैच के बाद रोनाल्डो ने खुद इस पर जवाब दिया.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कैटिया एवेरो ने स्पोर्ट्सटीवी से बातचीत में रोनाल्डो के रिटायरमेंट को लेकर हिंट दिया. उन्होंने कहा, "सोर्स से मेरे पास जानकारी है कि रोनाल्डो इस विश्व कप के बाद अलविदा कह सकते हैं. जब तक वह मैदान पर है, मजे लो. आज नहीं, लेकिन ये जल्द होगा. मुझे लगता है कि वह आखिरी बार खेल रहे हैं."

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2003 में पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था, उनकी उम्र तब 18 साल थी. रोनाल्डो उन 3 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले हैं. वह 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं. उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ नॉकआउट मैच में भी एक गोल दागा था. रोनाल्डो 41 साल के हैं और ये वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. 

हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद इस खबर को गलत बताया और कहा कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे और अभी इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे. क्रोएशिया के खिलाफ हुए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा, "अभी ये बात जरुरी नहीं है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास बहुत समय होगा इस बारे में सोचने के लिए. अपने परिवार से बात करके मैं कोई फैसला लूंगा."