Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पहले ही क्यों हो रही खत्म

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर कांग्रेस ने ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी. सहारनपुर से 20 दिसंबर को शुरू हुई इस यात्रा को 12 जनवरी को लखनऊ में खत्म होना था. उसी दिन प्रियंका गांधी का जन्म दिन भी है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस यात्रा के लिए राहुल और प्रियंका को भी आमंत्रित किया था. उम्मीद थी कि 12 जनवरी के आखिरी दिन प्रियंका इस यात्रा का समापन करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब ये यात्रा शनिवार को ही लखनऊ में खत्म हो रही है.

बीते दिन ‘हम भी जोड़ें, तुम भी जोड़ो, यूपी जोड़ो यूपी जोड़ो’ के नारों के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ की सड़कों पर दिखाई दिए. सर्दी और बारिश के बावजूद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद प्रमोद तिवारी सहित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बख्शी का तालाब बाजार क्षेत्र से अपनी यात्रा शुरू की थी. मैडियन अगला पड़ाव था, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल चले.