Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ये कोर्ट राजनीतिक अखाड़ा क्यों बन गया है, SC ने क्यों कही ये बात?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें राजनेताओं को व्यक्तिगत लाभ के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का दुरुपयोग करने और उन्हें हथियाने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई थी।

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि याचिका किसी को निशाना बनाने के लिए राजनीति से प्रेरित है। बेंच ने कहा कि यह न्यायालय राजनीतिक अखाड़ा क्यों बन गया है? आपकी याचिका से पता चलता है कि आप केवल किसी को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेने का फैसला किया।