Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजनाथ के बाद जेपी नड्डा से मिलने क्यों पहुंचे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने तेलंगाना से संबंधित तमाम लंबित मुद्दों पर चर्चा की. चूंकि राज्य सरकार तेलंगाना को हेल्थ टूरिज्म का हब बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. यही वजह है कि भविष्य में हेल्थ सेक्टर के संबंध में केंद्र सरकार की ओर से उठाए जाने वाले प्रस्तावों में राज्य को अधिक प्राथमिकता दिलाने के लिए सीएम रेड्डी की नड्डा के साथ बैठक की.