Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साथ क्यों नहीं किया काम

साल 2021 में विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में ‘शेरशाह’ के नाम से फिल्म आई थी. फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखी थी. वो फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी. विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ खूब जमे थे और पहली बार कियारा संग दिखी उनकी केमिस्ट्री को भी लोगों ने पसंद किया था. अब एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने इस पर भी बात की है क्या आने वाले समय में वो और कियारा एक साथ कोई फिल्म करने वाले हैं.