Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कांग्रेस नेताओं के लिए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव-2024 के प्रदर्शन ने कांग्रेस में जोश भर दिया है. पार्टी उन राज्यों में भी बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जहां 2014 और 2019 में वो धाराशायी हो गई थी. इसमें हरियाणा भी शामिल है. उत्तर भारत के इस राज्य में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं. इस कामयाबी के बाद कांग्रेस अब राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक की.