Breaking News

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.07 पर पहुंचा     |   मध्य प्रदेश HC ने धार की विवादित भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया     |   बिहार: श्रम विभाग के ACS बने सेंथिल, प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार     |   मध्य प्रदेश HC ने धार भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला     |   बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले गए     |  

जिसे कभी नहीं मिली चुनावी मात, राज्यसभा के जरिए अब सियासत

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा के जरिए सियासत करती हुई नजर आएंगी. राजस्थान से ,2425832बुधवार को वो नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उपस्थित रहेंगी. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद गांधी परिवार से सोनिया गांधी राज्यसभा में जाने वाली दूसरी महिला होंगी. ऐसे में साफ है कि सोनिया गांधी अब 2024 में लोकसभा चुनाव रायबरेली सीट से नहीं लड़ेंगी.

सोनिया गांधी को सियासत में कदम रखे हुए करीब ढाई दशक हो चुके हैं. इस दौरान सोनिया गांधी ने करीब दो दशकों तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाले रखा. सोनिया ने अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को करिश्माई नेतृत्व दिया और पार्टी की सत्ता में वापसी कराई. गांधी परिवार की अजेय मानी जाने वाली इकलौती नेता सोनिया हैं, जिन्हें कभी चुनावी मात नहीं खानी पड़ी जबकि संजय गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, मेनका गांधी, अरुण नेहरू और राहुल गांधी तक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. सोनिया गांधी अब चुनावी सक्रियता यानि लोकसभा से रिटायरमेंट ले रही हैं और अब राज्यसभा की सियासत करेंगी.