Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

कौन हैं पंकज कुमार सिंह, जो दिल्ली सरकार में मंत्री बने

दिल्ली की नई सरकार में पूर्वांचल के चेहरे के तौर पर देखे जा रहे पहली बार के विधायक पंकज कुमार सिंह पेशे से दंत चिकित्सक (सर्जन) हैं। गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले सिंह (48) ने विकासपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12,000 से अधिक मतों से हराया।

वो दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा के महासचिव हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आकर राजधानी में बस गए लोगों को पूर्वांचली कहा जाता है और वे राष्ट्रीय राजधानी के कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपना प्रभुत्व रखते हैं। सिंह ने बताया कि नई सरकार के सामने कई प्राथमिकताएं हैं जिनमें सड़कें, अस्पताल, स्कूल, पेयजल आपूर्ति और यमुना नदी की सफाई शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों को जो बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे उन्हें नहीं दी गई हैं। हमारा प्रयास राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को सुविधाएं प्रदान करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित दिल्ली के सपने को पूरा करने का होगा।’’ सिंह ने 1998 में बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय से दंत चिकित्सा में स्नातक की डिग्री हासिल की।

दिल्ली मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किए जाने को बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। विधायक चुने जाने से पहले वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नगर निगम के नेता रहे थे।