Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

पश्चिमी यूपी में किस तरफ बह रही है हवा, कौन-सा नैरेटिव हो रहा है हावी

लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें उत्तर प्रदेश की आठ सीटें भी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर वोट डाले जाने हैं उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, नगीना, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत और मुजफ्फरनगर की सीटें शामिल हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार का चुनाव पहले की चुनावों की तुलना में बदला बदला सा नजर आ रहा है. बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन दोनों ही तरफ से बदली हुई रणनीति दिखाई दे रही है.