Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

कब मनाई जाएगी दिवाली, क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त?

दिवाली का त्योहार 14 साल वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने का प्रतीक है। माना जाता है कि उस समय लोगों ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था।

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। ये रोशनी के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। इसे स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि के सम्मान में मनाया जाता है। धनतेरस पर कीमती सोने-चांदी या धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का समय तय है और दीपावली महापर्व इस बार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।