Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

विपक्षी नेताओं को मिला न्योता तो आईएनडी गठबंधन में मची खलबली

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजी गई है। वहीं, सीपीएम जैसी राजनीतिक दलों ने इस समारोह में जाने का फैसला किया है।

हालांकि, कांग्रेस पार्टी के नेता इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है। इसी बीच आईएनडी गठबंधन (I.N.D.I.A.) में शामिल राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर बहस का दौर शुरू हो चुका है।  इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कांग्रेस पार्टी को लेकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के महासचिव , पीएमए सलाम ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को बीजेपी के इस एजेंडे या किसी एजेंडे में नहीं फंसना चाहिए। बुधवार को पार्टी के महासचिव, पीएमए सलाम ने कहा,"सभी चुनावों से पहले भाजपा कोई न कोई हथकंडे लेकर सामने आती है और यह हमारे देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने का एक एजेंडा है। कांग्रेस को भाजपा के जाल में नहीं फंसना चाहिए।"