Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अग्निवीर योजना पर क्या है राहुल गांधी और विपक्षी दलों की आपत्ति

केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव-2024 में अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने चुनावी रैलियों में इसे मुद्दा बनाया. राहुल ने तो यहां तक कहा था कि केंद्र में उनकी सरकार आई तो वो इस योजना को खत्म कर देंगे. केंद्र में इंडिया गठबंधन की तो सरकार नहीं आई, जिसके बाद ये साफ हो गया कि अग्निवीर योजना जारी रहेगी. हालांकि सेना ने इसमें कुछ बदलाव करने की इच्छा जताई है. सेना क्या बदलाव करना चाहती है, उससे जानने से पहले हमें ये जानना होगा कि विपक्षी दलों की क्या आपत्ति थी.