Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

एड़ियों के फटने का हेल्थ से क्या है कनेक्शन

एड़ियां फटना अमूमन सामान्य ही माना जाता है और सर्दियों में तो खासतौर पर ज्यादातर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. इसके लिए लोग महंगे मॉइश्चराइजर लगाने से लेकर घरेलू नुस्खों का सहारा भी लेते हैं. इन सबके बावजूद भी अगर एड़ियों के फटने की समस्या से निजात न मिले तो इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि भले ही इसके पीछे कोई गंभीर बीमारी न हो लेकिन कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी एड़ियां फटने की समस्या हो सकती है.

सर्द हवाएं चलने के साथ ही त्वचा अपनी नमी खोने लगती हैं और इसी के साथ फटी एड़ियों की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है. हालांकि कुछ घरेलू उपायों से फटी एड़ियां सही भी हो जाती हैं, लेकिन लगातार समस्या बनी रहे तो जानिए इसके पीछे क्या संभावित वजह हो सकती हैं.

फटी एड़ियों की सामान्य वजह क्या है?

शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है, जिससे एड़ियां फटने लगती हैं. इसके अलावा ज्यादा देर तक ठंडे फर्श पर नंगे पांव चलना या फिर ठंडे पानी में लगातार काम करते रहने से भी फटी एड़ियों की समस्या हो सकती है. इस पर ध्यान न देने पर घाव भी बन जाते हैं जो काफी दर्दनाक हो सकता है.