Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के लिए क्या-क्या बोल गईं कंगना

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हिमाचल के मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है. अपनी उम्मीदवारी तय होने के बाद से ही कंगना पूरे जोर शोर के साथ प्रचार प्रसार कर रही हैं. वह मंडी संसदीय क्षेत्र में लगातार लोगों से मिल रही हैं. वहां के मुद्दे को समझने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, इस बीच कंगना ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो गलती हिमाचल में हो गई उसे सुधारना है. ये समस्त संसार जानता है आएगा तो मोदी ही. कंगना ने कहा कि मनाली के लिए जी जान लगा दूंगी. ये लोग बड़ी कूटनीतियां चलाएंगे.