Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

RBI पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने महंगाई का जिक्र कर कही बड़ी बात?

 बेंचमार्क ब्याज दरें तय करते समय फूड आइटम को महंगाई से बाहर रखने के सुझावों के बीच, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि वे खाद्य कीमतों को मुख्य मुद्रास्फीति से बाहर रखने के खिलाफ हैं। इससे लोगों का केंद्रीय बैंक में भरोसा खत्म हो जाएगा, जिसे सरकार ने महंगाई को कंट्रोल में रखने की जिम्मेदारी दी है।

राजन ने कहा कि ये सबसे अच्छा है कि उपभोक्ता जो चीजें यूज करता है, उन्हें महंगाई की एक टोकरी में रखा जाए, क्योंकि इससे महंगाई के बारे में उपभोक्ताओं का विचार और अंत में महंगाई संबंधी उम्मीदों पर असर पड़ता है।