Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 मई के बाद राहत के आसार

Rajasthan: पश्चिम भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। ज्यादातर जगहों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। गर्मी से आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने जल छिड़काव मशीनों का इस्तेमाल शुरू किया है।

जल छिड़काव जैसी प्रणालियां भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दे रही हैं। इससे लोगों को थोड़ी देर के लिए ही सही, सुकून मिल रहा है। गुजरात में अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी के आसार हैं। राज्य भर में मौसम सूखा रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने चक्रवात बनने का भी अनुमान लगाया है। इससे 19 मई के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम की मौजूदा हालत को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे देर तक धूप में न रहें। बार-बार पानी पीते रहें और गर्मी से बचने के लिए तमाम सावधानियां बरतें।