Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पश्चिम बंगाल: कोलकाता हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 72 उड़ानें प्रभावित

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा बाधित रहा। इसकी वजह से कम से कम 72 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा कि कोहरे के कारण 39 उड़ानों के प्रस्थान और 21 के आगमन में देरी हुई, जबकि 12 उड़ानों का रुट डायवर्ट किए गएा।

प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा, “आने वाली 12 उड़ानों में से सात को भुवनेश्वर, तीन को रांची, एक को चेन्नई और एक को शमशाबाद भेजा गया।” उन्होंने कहा कि दो विमान वापस पार्किंग में खड़े कर दिए गए हैं। हवाई अड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने कहा, “सुबह पांच बजे से 10 बजे के बीच उड़ान सेवा प्रभावित रहा।

सुबह नौ बजे के बाद विजिबिलिटी में सुधार होने लगा और सुबह 10 बजे के आसपास हालात सामान्य हो गए।” सुबह कई उड़ानों में देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी ने कहा, “जब कोहरे के कारण सुबह की उड़ानें विलंबित होती हैं, तो विमानन कंपनियों का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो जाता है और पूरे दिन इसका असर देखने को मिलता है।”