Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

'दुख की इस घड़ी में हम भारत के साथ..', ब्रिटेन की मंत्री लीसा नंदी

ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लीसा नंदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कुछ क्षण का मौन रखा और ब्रिटिश सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके मंत्रालय और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा बुधवार शाम आयोजित एक संयुक्त कार्यक्रम में नंदी ने कहा कि ये एक बहुत कठिन समय है, क्योंकि दुनिया भयावह आतंकवादी हमलों के प्रभाव को झेल रही है।

लीसा नंदी ने कहा, "इस तरह क्रूरता से निर्दोष लोगों की जान लेना एक ऐसी त्रासदी है जो सीमाओं से परे है। मैं ब्रिटेन सरकार की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं और न्याय एवं शांति के लिए उठाए जाने वाले कदमों के प्रति पूरा समर्थन देती हूं।"

उन्होंने कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध हमेशा से मजबूत और गहरे रहे हैं तथा ऐसे समय में मित्र मायने रखते हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहले ही कह चुके हैं, हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़े हैं।" भारतीय मूल की मंत्री लीसा नंदी के पिता दीपक नंदी का जन्म कोलकाता में हुआ था। लीसा नंदी ने कहा कि उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है।