Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

वायनाड भूस्खलन: मृतकों की संख्या हुई 7, एक व्यक्ति अब भी लापता

केरल के वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। शुक्रवार को राहत और बचाव दल ने घटनास्थल के पास से एक और शव बरामद किया। वहीं, एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। केरल के मंत्री टी. सिद्दीक ने बताया कि बरामद शव की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के रहने वाले थे। उनका शव भूस्खलन स्थल से नीचे मीनाक्षी नदी में मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। पोस्टमार्टम के बाद शव को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा और फिर हवाई मार्ग से उनके गृह राज्य भेजा जाएगा।

मंत्री ने बताया कि विक्रम राणा, जो परियोजना प्रबंधक (प्रोजेक्ट मैनेजर) हैं, अभी भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। यह भूस्खलन 7 जुलाई को मेप्पाडी ग्राम पंचायत के कल्लाडी इलाके में सुरंग निर्माण स्थल के पास हुआ था। हादसे के बाद निर्माण स्थल का बड़ा हिस्सा 7 से 10 फीट मलबे में दब गया। राहत कार्य में कई एजेंसियां जुटी हैं और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने राज्य सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत कार्यों में समन्वय की कमी रही और प्रस्तावित टनल रोड परियोजना को लेकर पर्यावरणीय मंजूरी के मुद्दे पर तथ्यों को सही तरीके से पेश नहीं किया गया।हालांकि, विजयन ने कहा कि इस आपदा से निपटने में विपक्ष सरकार का पूरा सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश दिए जाने का स्वागत भी किया।