Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

ग्वालियर: पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, खुली कार में पहुंचे कार्यक्रम स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सार्वजनिक सभा में जोरदार स्वागत हुआ। वहां उन्होंने लगभग 19,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मोदी-मोदी के नारों के बीच पीएम मोदी खुली कार में कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम राज्य में करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पूरे देश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा वे 1,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।