Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मतदाता भाजपा को चुनेंगे, अमित शाह ने तेलंगाना में BRS के घोषणा पत्र पर बोला हमला

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने वाले है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के वोटों के साथ होगी।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद के सोमाजीगुडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने कहा कि ये चुनाव तेलंगाना के लोगों और तेलंगाना राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव मार्ग प्रशस्त करने जा रहे हैं क्योंकि तेलंगाना का गठन एक लंबे संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि 10 साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि कभी रेवेन्यू सरप्लस राज्य होने के कारण अब इस पर लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज है। आज युवा निराश है।

मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा, 'किसान, दलित और पिछड़े निराश हैं और हर कोई तेलंगाना के भविष्य को लेकर सशंकित है। सभी दलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद वोट करें और मुझे विश्वास है कि जब राज्य के मतदाता ऐसा करेंगे तो वे भाजपा को चुनेंगे।'

संवाददाता सम्मेलन में अमित शाह ने तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, BRS ने अपने घोषणा पत्र में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। 8 से ज्यादा पेपर लीक हुए, भर्तियां हो नहीं पाई। 40 लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा देनी थी, वो भी नहीं हुआ। 7 लाख गरीबों को घर देने का वादा उन्होंने पूरा नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी ने इसका प्रयास किया।'