Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बिहार के मुंगेर में गंगा घाट पर ग्रामीणों को मिली मरी हुई डॉल्फिन

बिहार के मुंगेर जिले में जमालपुर प्रखंड की सिंघिया पंचायत में गंगा नदी के किनारे ग्रामीणों को एक मरी हुई डॉल्फिन मिली। पहली नजर में देखकर ऐसा लगा कि वो किनारे पर आकर फंस गई है। लेकिन जब उन्होंने डॉल्फिन को बचाने की कोशिश की, तो पता चला कि वो मर चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। डॉल्फिन की मौत का सही कारण जानने के लिए मुंगेर में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।