Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बंगाल के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य, सचिवालय जल्द जारी करेगा आदेश

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को नोटिस भेजे गए है। नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि इसे राज्य भर के सभी स्कूलों के सभी छात्रों द्वारा तत्काल प्रभाव से गाया जा सके।

इस नए निर्देश के बाद स्कूलों के प्रमुख असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। पिछली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राज्य गीत बांग्लार माटी, बांग्लार जल को गाना अनिवार्य कर दिया था। कई स्कूल प्रमुखों का कहना है कि भले ही नए नोटिस में राज्य गीत का कोई जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन बच्चों के लिए सुबह की प्रार्थना सभा में तीन-तीन गीत गाना आसान नहीं होगा। एक स्कूल के प्रमुख ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हम राष्ट्रगान को नहीं हटा सकते क्योंकि वह अनिवार्य है। अब हमारा पहला गीत वंदे मातरम होगा, और इसमें राज्य गीत को भी शामिल करने से बहुत अधिक समय लगेगा, जिसके परिणामस्वरूप कक्षाओं के शुरू होने में देरी होगी।