Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

वालेरी ऑलमैन दिल्ली हाफ मैराथन के इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर

दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अमेरिकी डिस्कस थ्रोअर वालेरी आलमैन को 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली वेदांता हाफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर चुना गया है । आलमैन ने पेरिस ओलंपिक में 69.50 मीटर का थ्रो फेंककर नया अमेरिकी रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 68.98 मीटर के साथ पहली पोजीशन हासिल की थी।

हाफ मैराथन में पेरिस ओलंपिक में 10000 मीटर रेस में चैंपियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगइ और कीनिया की पूर्व वर्ल्ड रिकॉर्डहोल्डर पेरेस जे. पुरूष और महिला कैटेगरी में सबका ध्यान खींचेंगे। दिल्ली हाफ मैराथन में इनामी रकम 260000 डॉलर है ।