Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

VD सतीशन होंगे केरलं के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद उनके नाम पर सहमति जताई। इसके साथ ही सतीशन राज्य में नई सरकार का नेतृत्व करेंगे। वीडी सतीशन लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने संगठन और विधानसभा दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आवाज उठाई और अपनी प्रभावी राजनीतिक शैली से अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि सतीशन के नेतृत्व में सरकार विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। बताया जा रहा है कि वीडी सतीशन जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। सतीशन ने मुख्यमंत्री चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व, सहयोगी दलों और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को केंद्र में रखकर काम करेगी।