Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

थाना गजरौला कला क्षेत्र में देर रात दो ट्रक और एक पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक चालक घायल हो गया. हादसा नेशनल हाईवे पर स्मार्ट सिटी स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज के पास हुआ.

देर रात एक पिकअप बगड़ा से टेंट का सामान लेकर पीलीभीत की ओर जा रही ती. पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पिकअप सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई. उसी समय पूरनपुर की ओर से आ रहा एक और ट्रक सामने से पिकअप से जा टकराया. तीनों वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही थाना गजरौला कला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया और हाईवे पर फंसे वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.  हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान की जा रही है.