Breaking News

जेपी नड्डा दिल्ली AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस     |   दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |   चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

Uttar Pradesh: मेरठ में महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लोहिया नगर क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे 38 साल की एक महिला अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक युवक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब लेकर उसका पीछा करता रहा। लोहिया नगर स्टैंड पर आटो का इंतजार कर रही महिला पर उसने पीछे से तेजाब फेंका। इस घटना में महिला के हाथ झुलस गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चश्मदीदों के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।