Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा, दोनों सदनों के 15 सांसद निलंबित

बीते दिन संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर गुरुवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों सदन- राज्यसभा और लोकसभा से कई सांसदों को निलंबित करना पड़ा।

सदन में हंगामे के कारण आज 15 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इनमें एक राज्यसभा के सांसद डेरेक ओ ब्रायन हैं और बाकी 14 सांसद लोकसभा के सदस्य हैं। इससे पहले हंगामे की वजह से कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसद निलंबित कर दिए गए थे, जिनमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस हैं।