Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अनोखा मामला! साथ आत्महत्या करने की बनाई योजना, महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

केरल के कोझिकोड में पुलिस ने एक महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी की ये घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन वास्तव में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए हत्या की गई थी।

इलाथुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले शनिवार को 26 वर्षीय पीड़िता एक औद्योगिक इकाई में गंभीर स्थिति में मिली थी। आरोपी उस औद्योगिक इकाई का मालिक है। महिला के रिश्तेदार और आरोपी वैशाख ने दावा किया था कि उसने पीड़िता को फंदे से लटका हुआ पाया और अपनी पत्नी की मदद से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन जांच में पता चला कि वैशाख ने महिला को कथित तौर पर यह कहकर वहां बुलाया था कि वे दोनों एक साथ अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेंगे।

अपनी इस बात को वास्तविक रूप देने के लिए उसने वहां दो फंदे भी लगाए थे। जैसे ही पीड़िता ने फंदे में अपनी गर्दन डाली, वैशाख ने उसके पैर के नीचे रखा टेबल हटा दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को मौके पर बुलाया और ऐसा आचरण किया जैसे वे इस ‘आत्महत्या’ से बहुत परेशान है। पुलिस ने कहा कि मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से संकेत मिला कि पीड़िता का यौन शोषण किया गया था।

वारदात को अंजाम देने के बाद वैशाख की योजना उसी रात वापस जाकर सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने की थी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। लेकिन उसके बयानों से संदेह पैदा होने के बाद पुलिस ने तुरंत इकाई को सील कर दिया, जिससे डिजिटल सबूत सुरक्षित रहे और अंततः वही उसकी गिरफ्तारी का मुख्य आधार बने।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान वैशाख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उनके बीच संबंध थे और पीड़िता लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी जिससे वे छुटकारा पाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को समय रहते सुरक्षित करना इस मामले में निर्णायक मोड़ साबित हुआ।