Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि वक्फ बोर्ड कानून का पालन करते हुए काम करेगा। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "ओवैसी ये भारत का संविधान किसी के पिता जी का संविधान नहीं है और ओवैसी किसी गलतफहमी में ना जिएं, ये कानून की राज है और देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और देश कानून पे चलेगा। कोई समाज मुसलमान हो या हिंदू हो कानून से ऊपर कोई नहीं है बहुत डरा लिए देश को, जो लोग वोट के सौदागर हैं वे डरेंगे, लेकिन कानून से बड़ा कोई बनने की कोशिश ना करे जो कानून कहेगा वही वक्फ बोर्ड में होगा, वक्फ बोर्ड कोई हड़पो आंदोलन का व्यवस्था नहीं बनेगी। "

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक के मौजूदा स्वरूप को मुस्लिम समुदाय ने खारिज कर दिया है। ये समाज में अस्थिरता लाएगा।