Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

उडुपी के किसान ने छत पर उगाया जापानी मियाजाकी आम

 कर्नाटक के उडुपी जिले के शंकरपुरा के जोसफ लोबो सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने छत के बगीचे में जापान का मशहूर मियाजाकी आम उगाया है। 

जोसफ लोबो ने तीन साल पहले मियाजाकी आम का पौधा लगाया था। उन्होंने बताया कि पिछले साल पेड़ में बौर नहीं लगे थे, लेकिन इस साल उसमें सात फल लगे हैं।

जोसफ को लैंडस्केप बनाने में महारत हासिल है। वे खेती से जुड़े नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। उनके छत पर विदेशी फलों और फूलों के बागीचे हैं।

जापान का मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे किस्मों में एक है। अनोखे स्वाद और औषधीय गुणों की वजह से इसकी कीमत ढाई लाख से तीन लाख रुपये प्रति किलो तक है।