Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में गैस टैंकर में विस्फोट, दो लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के वेलमपाडु में एक टाइल फैक्टरी में एक गैस टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे जाने वाले बड़े टैंकर में सुबह करीब 11.30 बजे उस समय विस्फोट हो गया, जब उसमें नाइट्रोजन गैस प्रवाहित करके रिसाव की जांच की जा रही थी। टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टैंकर में विस्फोट उस समय हुआ जब रिसाव की जांच के लिए नाइट्रोजन गैस प्रवाहित की जा रही थी।" दोनों श्रमिकों की मौत सिर में चोट लगने से हुई और इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।