Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

कर्नाटक में चीनी मिल में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत

बेलगावी जिले में एक चीनी फैक्ट्री का बॉयलर फटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना बेलगावी जिले के मारकुंबी में इनामदार शुगर फैक्ट्री में हुई। पुलिस ने बताया ये हादसा आज दोपहर दो बजे हुआ। घटना में आठ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।