Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के बिरसा थानाक्षेत्र में कोरका के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में दो कुख्यात नक्सलियों- दीपक और रोहित ने आत्मसमर्पण कर दिया। दीपक पर 29 लाख रुपये और रोहित पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था, दोनों ने मुख्य धारा में लौटने की इच्छा जताते हुए आत्मसमर्पण किया है। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि दीपक और रोहित के आत्मसमर्पण के बाद जिले में सक्रिय अब कोई भी कुख्यात नक्सली नहीं बचा है।

दीपक बालाघाट जिले के पाला‍गोंड़ी का रहने वाला है और दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उनकी तलाश थी और यह एक बड़ी सफलता है। मिश्रा ने कहा, “सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लगातार दबाव और प्रभावी रणनीति के कारण यह आत्मसमर्पण संभव हो सका है। इससे क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।”