Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

गाजियाबाद में हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

गाजियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी हरीश त्यागी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी संदीप कुमार कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के दोनों वांछित आरोपी गंगनहर के लोहे के पुल के आगे पटरी पर छिपे हुए हैं और उनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। 

पकड़े गए आरोपी हरीश त्यागी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने साथी संदीप कुमार के साथ मिलकर 27 अक्टूबर को अनिल नामक युवक की हत्या की थी। इसके अलावा उन्होंने 31 अक्टूबर को एक ट्रक कंडक्टर की हत्या भी लूट के इरादे से की थी। हरीश ने बताया कि उसने अनिल को शराब पिलाने के बहाने गंगनहर की ओर बुलाया, जहां उसे नशीली दवा मिलाकर शराब पिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को झाड़ियों में फेंककर आग लगा दी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

संदीप कुमार ने भी पूछताछ में दोनों हत्याओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट और पुलिस मुठभेड़ के कई मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।