Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 84000 के पार, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जबरदस्त उछाल

Stock Market: बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त जारी रखी। बाजार में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें थीं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, उपभोक्ता टिकाऊ सामान और रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई।

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 485 अंक बढ़कर 84 हजार 65 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 173 अंक बढ़कर 25 हजार 867 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और इटरनल फायदे में रहे। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में थे।

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार सोमवार को फायदे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।