Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को मिली बम की धमकी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से कैंपस में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया गया। बता दें कि इन दो कॉलेजों में रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज का नाम सामने आया है। कॉलेजों को यह धमकी मेल के जरिए भेजी गई थी।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों कॉलेजों के कैंपस में सघन सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों ने चप्पे-चप्पे की जांच की, लेकिन शुरुआती घंटों में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। अधिकारी फिलहाल स्थिति पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह धमकी महज एक अफवाह थी या इसके पीछे कोई वास्तविक मंशा थी।

यह पहली बार नहीं है जब राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले महीने 18 नवंबर को भी दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो CRPF स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इसके अलावा साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट सहित तीन अदालत परिसरों को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए थे। उन सभी मामलों में भी गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकियां फर्जी साबित हुई थीं। इन पिछली घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और वर्तमान मामले को भी पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।