Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा की द आर्चीज़ का ट्रेलर आया

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘द आर्चीज’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में हैं. हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर के लिए फैंस को काफी इंतजार करना पड़ा है. आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जैसा कि सभी जानते हैं इस फिल्म से एक साथ कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं. शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ‘द आर्चीज’ से अपने-अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.