Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुचेरा क्षेत्र में चकढाणी और पुनास गांव के बीच हुआ, जहां रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कुचेरा और मेड़ता सिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कुचेरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।