Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आज हर कोई छोड़ रहा कांग्रेस का साथ, सिर्फ दिखता है एक परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनएलसी इंडिया की 300 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी. इस परियोजना में 1,756 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा. ये परियोजना राजस्थान के बारसिंगसर में लगाई जाएगी. इस बीच पीएम मोगी ने राजस्थान के लोगों को बधाई दी. साथ ही साथ बिजली को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और दावा किया है कि आज का भारत जो सपने देख सकता है वो पूरा भी कर सकता है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या ये है कि वो दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती. कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है. कांग्रेस की इसी सोच के कारण भारत अपनी बिजली व्यवस्था को लेकर बदनाम रहता था. कांग्रेस के दौरान बिजली की कमी के कारण पूरे देश में कई-कई घंटों तक अंधेरा हो जाता था. करोड़ों घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं था. बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता.