Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

तिरुपति लड्डू विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए स्वतंत्र SIT का गठन किया

सुप्रीम कोर्ट ने तिरूपति के लड्डू बनाने में कथिततौर पर जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एक इंडिपेंडेंट एसआईटी का गठन किया। एसआईटी में एफएसएसएआई के एक अधिकारी के अलावा सीबीआई और आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारी शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि एसआईटी जांच की निगरानी खुद सीबीआई डायरेक्टर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच ने ये आदेश कई याचिकाओं को देखते हुए किया है, जिनमें मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाएं भी शामिल थीं।

दोनों जजों की बेंच ने कहा, ''हम नहीं चाहते कि ये राजनीतिक नाटक बने।'' सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच से कहा कि अगर आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो ये मंजूर नहीं है। उन्होंने कोर्ट को सलाह दी कि एसआईटी की जांच की निगरानी केंद्र सरकार के किसी सीनियर अधिकारी से कराई जा सकती है।

बीते 30 सितंबर को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेहता से ये तय करने में सहायता करने को कहा कि क्या राज्य की एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए या फिर किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।