Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Rajasthan: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में टीना डाबी राष्ट्रध्वज फहराने के बाद गलत दिशा में सलामी देती नजर आईं, जिसे लेकर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब जिला कलेक्टर टीना डाबी आधिकारिक गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रही थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झंडारोहण के बाद वह कुछ सेकंड के लिए उल्टी दिशा में सलामी देती हैं। पास मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने तुरंत इशारा किया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी स्थिति सुधार ली और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सलामी पूरी की।

हालांकि यह चूक सिर्फ कुछ पलों की थी, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए आलोचना की, जबकि कई यूजर्स ने इसे मानवीय भूल करार देते हुए उनका समर्थन किया। समर्थकों ने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रमों में दबाव के कारण ऐसी छोटी गलतियां हो सकती हैं।

टीना डाबी रिप्लाई 

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए टीना डाबी ने साफ किया कि यह गलती अनजाने में हुई और तुरंत ठीक कर ली गई थी। प्रशासनिक हलकों ने भी इसे मामूली चूक बताते हुए कहा कि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया के दौर में सरकारी अधिकारियों के हर छोटे पल पर कड़ी नजर रहती है, जहां एक क्षण की गलती भी बड़ी बहस का विषय बन जाती है।