Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन जम्मू में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे।

26 जनवरी के लिए सुरक्षा संबंधी तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों को परेड और समारोह का आनंद मिल सके, इसके लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
कश्मीर घाटी में मुख्य कार्यक्रम बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी करेंगे।