Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

ठुमका…बेशर्म…ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह की टिप्पणी से भड़कीं महुआ मोइत्रा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह की टिप्पणी से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भड़क गईं. उन्होंने गिरिराज सिंह को बेशर्म मंत्री बताया. महुआ ने कहा कि बेशर्म मंत्री ही एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें कह सकते हैं इसलिए देश का यह हाल है. बीजेपी सरकार और भाजपा के सभी मंत्री स्त्री विरोधी हैं.

टीएमसी सांसद ने कहा कि भाजपा के सभी मंत्री की सोच पितृसत्तात्मक है. वे महिलाओं को नापसंद करते हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए लेकिन वह इतने बेशर्म हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे. बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि फिल्म फेस्टिवल में ममता जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, यह उचित नहीं है.