Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

झांसी में 40 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, करीब 9 लाख रुपये का माल बरामद

झांसी की कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाबा के अटा के पास तीनों आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे हाथों में गांजे से भरे तीन सूटकेस लेकर पैदल बेचने की फिराक में जा रहे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, एक आईपैड और 32,330 रुपये नकद भी बरामद किए गए। तस्करों ने गांजे को तीन अलग-अलग ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अवैध गांजा नागपुर से लाकर झांसी में बेचते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।